logo

Good News : बिहार में स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली, सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी प्रकिया

health_depa.jpg

पटना:
बिहार में सत्ता परिर्वतन के बाद से ही युवाओं में नौकरी को लेकर काफी उम्मीद जगी है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपने वादे को याद करते हुए कहा कि बिहार में रोजगार की बहार पर बड़े पैमाने में नियुक्ति पत्र देने की  तैयारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि सितंबर माह में विभाग की सभी पेंडिंग बहाली प्रक्रिया (Recruitment Process) को पूरा किया जाए। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी संजय सिंह (Sanjay Singh) अब नियुक्ति पत्र तैयार करवाने में जुट गए हैं।

पहले सप्ताह से 14 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
अधिकारियों ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह से 14 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस संबंध में एक साथ 8,593 एएनएम नर्सों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। साथ ही 560 अर्बन हेल्थ काउंसलर, 4050 कम्युनिटि हेल्थ अफसर, 190 टीबी सुपरवाइजर, 22 डीसीएम और 22 मनोचिकित्सक को भी नियुक्ति पत्र दिया जाना है। सितंबर के बाद अक्टूबर में भी बंपर बहाली होगी जिसके तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग एक साथ 10 हजार एएनएम की बहाली करेगा। अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ सभी अधिकारी इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

2020 में विधानसभा चुनाव में किया था ऐलान
मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव सभी अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर पटना में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तिथि की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि साल 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी ने अपनी हर सभा में मंच से घोषणा की थी कि यदि राज्य में आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनती है तो राज्य के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। वो अपनी पहली बैठक में दस लाख सरकारी नौकरियों के आदेश पर दस्तखत करेंगे।