द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इस दिन राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे। आज जैसे ही विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई, माले पार्टी के विधायक अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि आप अपने समय पर अपनी बात कहिएगा।
इस सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे। गेट पर पहुंचते ही उन्होंने सभी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर विधानसभा के अंदर चले गए। बजट को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा, तो सीएम नीतीश ने मुस्कुराते हुए कहा, "हां, बजट तो है, सब ठीक है।" इतना कहने के बाद वह विधानसभा की ओर बढ़ गए।
.jpeg)