logo

Vacancy : BPSC ने 44 पदों पर निकाली वेकैंसी, लाखों में होगी तनख्वाह जल्दी करें आवेदन

Bihar_lok_sewa_aayog.jpg

डेस्क:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट (Assistant) के लिए कुल 44 पदों की वेकैंसी (44 Vacancies) निकाली है। इसके लिए इच्धछुक उम्मीदवार 7 सितंबर यानि आज से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। इसके लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://onlinebpsc.bihar.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (BPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं।


शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना चाहिए। वहीं आवेदन प्राप्त के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदक को निधार्रित डिग्रीधारक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा 1 अगस्त 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष  और अधिकतम 36 वर्ष (अनारक्षित पुरूष)
पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंगत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला)- 40 वर्ष, 
अनारक्षित महिला- 40 वर्ष 
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला)- 42 वर्ष


सैलरी
अगर वेतन की बात करें तो 44900 से 142000 रुपये निर्धारित है।
परीक्षा कैसे ली जाएगी
 इसके लिए परीक्षा दो चरणों में ले जाएगी। प्रथम चरण पीटी और फिर मेंस परीक्षा होगी। पीटी में सफल अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करेंगे। यहां पर बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा का फॉम भरने में दी जाने वाली सूचना और मेंस परीक्षा में दी जानी सूचना अगर अलग होती है तो वैसे उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।


आवेदन शुल्क
एससी- एसटी के लिए 150 रुपए  
बिहार राज्य के स्थानीय निवासी सभी (आरक्षित या अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए
दिव्यांग अभ्यर्थियों (40 फीसदी या उससे अधिक) के लिए 150 रुपए लिए जाएंगे