पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) के 67वीं पीटी परीक्षा (PT Examination) सितंबर में होने की उम्मीद है। बीपीएससी ने 2022 के परीक्षा कैलेंडर में 67वीं पीटी परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में लेने की बात कही थी, लेकिन अब तक ठीक से तैयारी नहीं होने पर इस माह परीक्षा नहीं ली जा सकेगी। संभावना है कि सितंबर में दुर्गा पूजा से पहले यह परीक्षा ले ली जाए। इसे लेकर अगले सप्ताह एक जरूरी बैठक होनी है। जिसमें परीक्षा तिथि पर हो जाने की उम्मीद है।

पेपर लीक के बाद परीक्षा कर दी गई स्थगित
बता दें कि 8 मई को बीपीएससी की परीक्षा पीटी परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच अब भी जारी है। 67 वीं पीटी परीक्षा में रिकॉर्ड रुप से 6 लाख दो हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसलिए इस परीक्षा में सेंटर निर्धारित करने में पहले भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। कई बार तिथि भी बढ़ानी पढ़ी थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।