logo

BIHAR : गोपालगंज में पुलिसकर्मियों से भरी नाव पलटी, 3 जवान डूबे

गोपालगंज में पुलिसकर्मियों से भरी नाव पलटी, 3 जवान डूबे

गोपालगंज:
बिहार में गोपालगंज जिले में नाव हादसा हुआ है। यहां पुलिसकर्मियों से भरी एक नाव गंडक नदी (Gandak River) में समा गई। इस हादसे में जादोपुर थाने के 3 जवान के डूबने की खबर आ रही है। वहीं पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। जवानों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब तस्कर को पकड़ने गए थे। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है।