logo

बिहार : जमुई में BMP-6 की बस पलटी, CM के कार्यक्रम के लिए जा रहे 12 से अधिक जवान घायल

Bus.jpg

डेस्क:
बिहार(Bihar) के जमुई्-मलयपुर(jamui-malayapur) मुख्य मार्ग स्थित पावर ग्रिड के समीप रविवार की सुबह बीएमपी(BMP) -6 बटालियन से भरी बस पलट गई। दुर्घटना(Accident) में एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है । सभी घायलों को मलयपुर थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अमरनाथ प्रसाद, अरुण कुमार, राजेश कुमार सिंह,अरविंद कुमार,रंजन कुमार,शशि कुमार,पंकज कुमार, संजय पेटी,विमलेश कुमार सिंह, बिरजू राम, श्रीकांत प्रसाद गुप्ता, प्रेम सागर राय और दिनेश कुमार शामिल हैं।

अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलटी बस 
मुजफ्फरपुर जिले के खैरा प्रखंड के पकरी गांव में दिवंगत नेता नरेंद्र सिंह के शोकाकुल परिवार से मिलने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के आने का सूचना है। ऐस में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए BMP-6 पुलिस फोर्स चार बस में 130 की संख्या में मुज्जफरपुर से जमुई के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक एक बस के चालक को झपकी आने के कारण बस मलयपुर पावर ग्रिड पास अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई।

एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल 
दुर्घटना में बस पर सवार 35 जवानों में से एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान में सुधीर कुमार ओर दिलीप कुमार को गंभीर चोटें लगने के कारण स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अजय भारती और रमेश पांडे द्वारा स्वास्थ्य के जानकारी ली जा रही है।