logo

BIHAR : विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, सदन के बाहर BJP का प्रदर्शन जारी

 विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, सदन के बाहर BJP का प्रदर्शन जारी

पटना:
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session of bihar assembly) का आज पहला दिन है। सदन के बाहर BJP के विधायक हाथों में बोर्ड लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में बीजेपी नेता सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्ष ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाकर सरकार को बता दिया है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र धमाकेदार होने वाला है। बीजेपी के रुख देखर लग रहा है कि सरकार के लिए विधानसभा में अपने प्रस्ताव रखना इतना आसान नहीं होगा।


सत्र में भाजपा विपक्ष के रूप में
यह शीतकालीन सत्र कई मायनों में खास है। इस सत्र में भाजपा विपक्ष के रूप में सत्तारूढ़ दल के सामने रहेगी। दरअसल, जब नीतीश कुमार एनडीए से महागठबंधन में गए थे तो, बहुमत जुटाने की प्रक्रिया में भाजपा विपक्ष की भूमिका में थी, लेकिन अब पहली बार एक पूरे सत्र में भाजपा विपक्ष की भूमिका में रहेगी। इसको लेकर भाजपा ने तैयारी भी की है।