पटना:
बिहार के नई कैबिनेट (Bihar New Cabinet) के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें तुरंत पटना स्थित IGIMS में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समेत अन्य JDU के अन्य नेताओं ने उनका हाल जाना है।

नीतीश कैबिनेट के सबसे उम्रदराज है बिजेन्द्र प्रसाद
बता दें कि नीतीश कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव 77 साल के हैं। फिलहाल वो डॉक्टर की निगरानी में है। जानकारी के अनुसार उन्हें कल भी IGIMS में जांच के लिए लाया गया था। हालांकि तब डॉक्टरों ने उन्हें किसी खतरे से बाहर बाहर बताया था। जिसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दें दी थी।