logo

BIHAR : BJP सांसद रामकृपाल यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, बोले- जल्दी गिरेगी JDU-RJD की रामलीला मंडली सरकार

ramkripal-yadav_.jpg

पटना:
बिहार (Bihar) में नई कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expension) हो गया है। पूर्व सहयोगी बीजेपी, नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव (Rajkripal Yadav) ने कहा है कि यह सरकार रामलीला मंडली है। यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। दो-चार दिन में ही इस सरकार में जिस प्रकार का विवाद देखने को मिल रहा है इससे प्रतीत होता है कि यह सरकार जल्दी ही गिरेगी।

बिहार में जंगलराज आ गया है! 
आनन्द मोहन प्रकरण को लेकर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि जंगलराज आते ही उसका उदाहरण मुख्यमंत्री ने पेश कर दिया। जो माहौल अभी है उससे लगता नहीं कि हमारे मुख्यमंत्री स्थिर रह पाएंगे। ये सब कुछ दिख रहा है। उनसे जब पूछा गया कि ये सरकार कब तक रहेगी, तो उन्होंने कहा कि ये मत पूछिए कब तक रहेगी? ये पूछिये की कब जाएगी? ये चलने वाली सरकार नहीं है। ये बात मुख्यमंत्री भी जानते हैं और जनता भी। 4 दिनों में ही देख लिया है बिहार में क्या-क्या होना शुरू हो गया है।

नीतीश ने तोड़ा था बीजेपी ने नाता
बता दें कि बिहार की राजनीति में पिछले कई दिनों से गहमा-गहमा देखने को मिल रही है। दोनों दल एक दूसरे पर हमलावर है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते है कि बीजेपी ने उनके साथ विश्वासघात किया है वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी नीतीश पर कई आरोप लगा रही है। नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने बीजेपी के साथ बनी एनडीए की सरकार को छोड़ महागठबंधन से हाथ मिला लिया।