पटना:
बिहार लोक सेवा परीक्षा आयोग (BPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। अतुल प्रसाद (Atul Prasad) को बीपीएससी के नए अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। बता दें, आरके महाजन का कार्यकाल खत्म होने के बाद बीपीएससी को अब नया चेयरमैन मिल गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अतुल प्रसाद की नियुक्ति 5 अगस्त से प्रभावी होगी। अतुल प्रसाद 1987 बैच के हैं आईएएस अधिकारी है। अतुल प्रसाद कई विभागों में प्रधान सचिव रह चुके हैं।

66वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी
वहीं बुधवार रात बीपीएससी 66वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है, जिसमें इस बार बीपीएससी की परीक्षा में 685 अभ्यर्थियों का फाइनल सलेक्शन हुआ है। बता दें, पिछले दिनों बीपीएससी पेपर लीक कांड की वजह से आयोग की काफी बदनामी हुई थी, जिसके बाद अब बीपीएससी को नया अध्यक्ष मिल गया है। फिलहाल BPSC पेपर लीक कांड मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही है।