logo

BIHAR : 68वीं BPSC PT परीक्षा के लिए 25 नवंबर से कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल 

68वीं BPSC PT परीक्षा के लिए 25 नवंबर से कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें पूरी डिटेल 

डेस्क:
बिहार सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट है। 68वीं BPSC की पीटी परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे जुड़ी बाकी जानकारी आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ले सकते हैं।


शौक्षिक योग्यता
बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समकक्ष पास होना अनिवार्य है। हालांकि जिला अग्निशमन पदाधिकारी के लिए विज्ञान से ग्रेजुएशन अथवा फ़ायर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन अथवा यांत्रिकी /ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

आयु सीमा
बीपीएससी के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुछ पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष, कुछ के लिए 21 वर्ष और अन्य के लिए 22 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। 


परीक्षा शुल्क
परीक्षा शुल्क की बात करें तो आवेदन करने पर 600 रुपए शुल्क देना होगा। SC,ST महिला एवं दिव्यांग वर्ग के लिए यह 150 रुपए है। पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं व्यक्तित्व परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।