logo

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- मेरी छवि बिगाड़ने की साजिश

Rohinii_Acharya.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनकी पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कई अकाउंट्स उनके नाम से एक्टिव हैं। और रोहिणी ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी कि उनके नाम से कई फेक प्रोफाइल्स चलाए जा रहे हैं। इन अकाउंट्स पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने साफ कहा कि इन पोस्ट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है और यह लोगों को भ्रमित करने की साजिश है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सावधान रहें और सिर्फ उनके वेरीफाइड ब्लू टिक अकाउंट को ही असली मानें। बाकी सभी अकाउंट्स को फर्जी बताते हुए उन्होंने उनसे दूरी बनाने की सलाह दी। रोहिणी के मुताबिक, जिन लोगों ने ये फर्जी अकाउंट बनाए हैं, उनकी पहचान कर ली गई है। उन्होंने इससे जुड़े सबूत भी पुलिस को सौंप दिए हैं। बिहार पुलिस का साइबर सेल अब इन अकाउंट्स की जांच कर रहा है, जिसमें आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रैक की जा रही है। लालू  प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भले ही सिंगापूर में रहती हों, लेकिन बिहार और देश की राजनीति में लगातार सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर सरकार की नीतियों और मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने महंगाई और रुपये की गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर तंज भी कसा था।

Tags - SingaporeRohini Acharya Fake AccountSocial Media