logo

BIHAR : बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में अंधाधुंध फाय'रिंग, पुलिस के हाथ लगा खाली खोखा

बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में अंधाधुंध फाय'रिंग, पुलिस के हाथ लगा खाली खोखा

हाजीपुर:
बेगूसराय (Begusarai) के बाद अब हाजीपुर (Hazipur) में अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात बेखौफ अपराधियों ने शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की है। शहर के पासवान चौक की तरफ से घुसते ही एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबातोड़ गोलियां चलायीं है। बीच सड़क पर फायरिंग करने के बाद अपराधी आऱाम से निकल गये। हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की अब तक सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Bihar Police) खाली खोखा तलाश रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है।

हथियार लहराते औऱ गोलियां चलाते निकले
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधी रविवार की देर रात पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसे। पासवान चौक से आगे मड़ई रोड में एक ही बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबडतोड़ गोलियां चलायी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी शहर के बीचोबीच हथियार लहराते औऱ गोलियां चलाते हुए करीब आधे किलोमीटर तक गये। वहीं पुलिस के इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी तब पुलिस मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही पुलिस
नगर थाना पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है। पुलिस को सड़क से खाली खोखा मिला है। बदमाशों ने किसी को निशाना बना कर फायरिंग की या दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की, इसकी जांच की जायेगी। पुलिस ने फायरिंग वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।