logo

72वीं BPSC सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी, 1230 पदों पर होगी भर्ती

नन12.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल 1230 पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों में CDPO के पद भी शामिल है। 7 मई से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरु।  

कहां कितने पद
कुल पदों में सबसे अधिक राजस्व पदाधिकारी के 365 पद है। वहीं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 103 पद, वरीय उप समाहर्ता के 100 पद ,राज्यकर सहायक आयुक्त के 76 और प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी के 70 सहित कई विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं। वहीं अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 20 पद भी इसमें शामिल है। वित्त विभाग के अधीन वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष के 32 पद और बैकलॉग के तहत 15 पद इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। 

इस तारिख से भरे जाएंगे आवेदन
BPSC आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए 7 मई से 31 मई तक ऑनलाइन  आवेदन भरे जाएंगे। आयोग की तरफ स अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें। आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थी, आयोग द्वारा जारी विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी त्रुटी से बचा जा सके। इस दौरान वे अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र और दस्तावेज अपने पास रखें। हालांकि अभी प्रारंभिक (PT) परीक्षा को लेकर तिथि स्पष्ट नहीं है।

Tags - BPSC 72nd Civil Services exam Bihar government jobs 2026 BPSC vacancy 1230 posts BPSC notification 2026 apply BPSC online