logo

BIHAR : अटल पथ पर नाबालिग को कार ने मारी टक्कर, शरीर से अलग हुआ एक पैर

accident3.jpg

पटना:
पटना के अटल पथ (Atal Path) पर एक दिलदहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक 16 वर्षीय नबालिग को टक्कर मार कर चली गई। टक्कर इतना भयानक था कि उसका शरीर कहीं गिरा और उससे कट कर एक पैर उससे भी दूर गिरा। इस भयानक दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाली फरार है। वहीं नाबालिग की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है वहीं नाबालिग में परिवार में मातम फैला है।

तेज रफ्तार में कार ने मारी टक्कर
मामला शनिवार रात का है। गौरव करीब 8 बजे  राजीव नगर की तरफ से अपने घर आ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार रोड पर लगे रेलिंग को फांद कर गौरव अटल पथ पर आया था। जैसे ही वो रोड क्रॉस कर था गंगा विहार कालोनी की ओर जाने के लिए बढ़ा, तभी दीघा से आर ब्लाक जाने वाली फ्लैंक पर तेज रफ्तार में कार आ गई। कार ने गौरव को पीछे से टक्कर मार दी। गौरव काफी दूर जाकर गिरा और कार रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान उसका बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। जबकि, उसका शरीर सर्विस लेन में जाकर गिरा।


लड़े के घर मचा कोहराम
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब कार ने बच्चे को टक्कर मारा था उस वक्त धमाके जैसे आवाज आई।  लोग जबतक दौड़े, तब तक ड्राइवर कार लेकर भाग चुका था। घटनास्थल के पास काफी अंधेरा था। सड़क पर लगी लाइटें बंद थीं। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव में अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी, तरफ जब परिवार को अपने लाडले की मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। भागता हुआ पूरा परिवार घटना स्थल पर पहुंचा। रोड पर पड़ी लाश को देख मां और परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोते रहे।

नंबर प्लेट के आधार पर कार और उसके मालिक पता लगाने में लगी पुलिस
पुलिस के हाथ घटनास्थल से उस कार का नंबर प्लेट लगा है। जिससे एक्सीडेंट हुआ। साथ में कार का बम्फर भी पुलिस के हाथ लगा है। थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर कार और उसके मालिक की पहचान की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि एक्सीडेंट के वक्त कार कौन ड्राइव कर रहा था।