पटना:
पटना के इस मार्केट में 12 रुपये का मिनिरल वाटर मिल रहा है। 60 पैसे में एक नींबू और 12 रुपये में 1 किलो दही मिल रहा है। दरअसल, पटना के बेउर जेल में कैदियों के लिए आपूर्ति की जाने वाली सामग्रियों की यह कीमत तय की है निविदा लेने वाले ठेकेदारों में। गौरतलब है कि किसी चीज का बाजार मूल्य से लगभग 5 गुना कम रेट तय कर बेउर जेल में सामानों की आपूर्ति करने के लिए तैयार ठेकेजारों ने अधिकारियों को चौंका दिया।

कम कीमत पर सामानों की आपूर्ति की जा रही
गौरतलब है कि कम कीमत पर सामानों की आपूर्ति करने के लिए तैयार ठेकेदारों को चौंका दिया है लेकिन कम कीतम पर सामानों की आपूर्ति का प्रस्ताव मिलने के बाद लो रेट के आधार पर इसकी आपूर्ति कि अनुमति दी गई है। हालांकि, अधिकारियों को लगता है कि इसकी आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। आम लोगों को जहां धारा ब्रांड का शुद्ध सरसों तेल 170 से लेकर 175 रुपये लीटर मिल रहा है। थोक में दुकानदारों को ये 162 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है लेकिन बेउर जेल के कैदियों को केवल 114 रुपये में ही सरसों तेल मिल जाता है।

नींबू की इतनी कम कीमत हैरान करने वाली है
बाजार में इस वक्त नींबू का रेट चर्चा का विषय बना हुआ है। नींबू अभी कम से कम 10 रुपये का एक मिल रहा है। इसका थोक रेट 4 से 7 रुपये तक का है। बेउर जेल के कैदियों को 60 पैसे में एक नींबू की आपूर्ति की जाएगी। हरी सब्जियों का रेट भी फिलहाल काफी ज्यादा है लेकिन कैदियों को काफी सस्ती दर में हरी सब्जियों की आपूर्ति करने को ठेकेदार कैसे तैयार हो गये ये सवाल है।
बेउर जेल के कैदियों को कैसे सस्ते में मिल रहा सामान
भिंडी की कीमत बाजार में 49 रुपये प्रति किलो है लेकिन बेउर जेल के कैदियों के लिए ये महज 9 रुपये.90 पैसे में आपूर्ति की जाती है। बाजार में सेब की कीमत जहां 140 से 170 रुपये प्रति किलो है वहीं कैदियों को सेब 24 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। बपाजार में 40 रुपये में बिकने वाला खीरा कैदियों के लिए 9 रुपये में सप्लाई किया जा रहा है। इसकी काफी चर्चा हो रही है।