logo

रांची : कार्यक्रम से पहले मोरहाबादी मैदान में बने पंडाल का गेट गिरा

morabadi_maidan.jpg

रांची:
विश्व आदिवासी दिवस ( WorldTribal Day) के मौके पर रांची (Ranchi) के मोरहाबादी मैदान (Morhabadi Ground) में 2 दिवसीय 'झारखंड जनजातीय महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले ही मोरहाबादी मैदान में बने पंडाल के आगे बड़ा गेट गिर गया। गेट गिरने के बाद वहां अफरा-तफरी का महौल हो गया। 

मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
2 दिनों तक चलने वाले जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया जबकि समापन कार्यक्रम बुधवार को होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच से लेकर प्रदर्शनी द्वार आदि जगहों पर जनजातीय संस्कृति और सभ्यता की झलक आपको देखने को मिल रही है। वीआईपी गैलरी के अलावा करीब 10 हजार लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।