logo

राजस्थान : तूने मुझसे कैसे-कैसे वादे किए...सब भूल गई! 4 पेज का सु' साइड नोट लिखकर लड़के ने लगाई फां' सी

rajasthan_suscide.jpg

डूंगरपुर:
राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां से एक 21 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने माता-पिता और प्रेमिका के नाम 4 पेज का नोट लिखा है। उसमें प्रेमिका द्वारा धोखा देने और माता-पिता को छोड़कर जाने का जिक्र किया है। पुलिस (Rajasthan Police) ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 दिन से किसी से फोन पर बात कर रहा था
मामला डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थानाक्षेत्र के माडा गांव का है। मृतक का नाम रणवीर है। रणवीर बीए सेकेंड इयर का छात्र था। उसके 4 भाई और 1 बहन है। वह 5 अगस्त को अपनी चचेरी भतीजी सूर्या के घर आया था। 2 दिन से वह लगातार किसी से फोन पर बात कर रहा था। रविवार को वह डूंगरपुर गया और दोपहर के समय वापस आया। खाना खाने के बाद करीब 3 बजे दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन सोमवार को सुबह खेतों के बीच पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

पुलिस को मिला 4 पेज का सुसाइट नोट
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हमने जब शव की तलाशी थी तो हमें मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसमें प्रेमिका से मिले धोखे का जिक्र किया है। इसके साथ ही अपने माता-पिता के लिए भी कुछ लिखा है।

सुसाइट नोट में क्या लिखा था
सुसाइट नोट में 21 वर्षीय रणवीर ने लिखा आई लव यू, मिस राज। रियल तू हमेशा खुश रहना चाहती थी। तो अब मेरे जाने के बाद खुश रहना। तू बात नहीं करना चाहती तो पहले मेरे साथ तूने इतने नाटक क्यों किए। आई लव यू रियल मेरे साथ तूने कैसे-कैसे वायदे किए थे वह सब तू भूल गई। मिस यू रियल राज रोत। रियल मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया था। तू तो कहती थी मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी और जिंदगी भर आपका साथ निभाऊंगी। अब मैं तुझे हमेशा छोड़कर जा रहा हूं। आई लव यू रियल। उसने आगे लिखा कि मेरे मरने की खबर मेरे माता पिता को जरूर देना। मैं अपने परिवार से दूर नहीं जाना चाहता हूं लेकिन तुमने मेरे साथ धोखा किया। अब खुश रहना।

मम्मी आई लव यू
मम्मी आई लव यू। मेरी फैमिली मम्मी, पापा, पंकज, संजय, विजय, उमेश,देवीलाल, पायल मेहुल, पवन, नंदनी, निकुंज और मेरे दोनों भाभी मीरा और हेमलता और मेरे लाडले छोटे भतीजे दीपेश और दक्कू और मेरे दोनों काका, काकी और मेरे प्यारे दादाजी और मामा, मामी, मासी और मासाजी और मेरे मासी वाले भाई, बहन मैं आपसे हमेशा के लिए अलग हो रहा हूं।