पटना:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA (National Investigation Agency) ने बिहार के 9 जिलों में 20 ठिकानों पर छापेमारी की। राजधानी पटना के साथ ही छपरा, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार और अररिया जिले में मारे गये छापे में कई जगहों से लैपटॉप, मोबाइल, किताबें, दस्तावेज आदि सामग्री जब्त की गयी है। मामला फुलवाशरीफ टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है।

इन जगहों पर हुई छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम ने बिहारशरीफ में SDPI के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोह ल्ला स्थित घर पर छापेमारी हुई। तीन घंटे तक तलाशी के बाद टीम कई दस्तावेज अपने साथ ले गयी है। वहीं, कटिहार जिले में हसनगंज के मुजफ्फर टोले में NIA के प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम के घर की तलाशी ली गयी। पटना के फुलवारीशरीफ में मिल्लत कॉलोनी निवासी इम्तियाज दाउदी के घर करीब पांच से छह घंटे जांच चली। फुलवारीशरीफ के ही गोनपुरा में बीएन कॉलेज के क्लर्क मो अमीन एवं जमीन कारोबारी मो खाली कुर्रजमा के घर पर जांच हुई। छपरा के जलालपुर की माधवपुर पंचायत के रुदलपुर गांव निवासी तथा सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर जांच टीम ने छापेमारी की। फुलवारीशरीफ थाना में दर्ज प्राथमिकी में परवेज आलम का नाम 26वें नंबर पर है।
बिहारशरीफ में तीन घंटे तक तलाशी के बाद टीम कई दस्तावेज लगे हाथ
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने बिहारशरीफ में SBPI के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला स्थित घर पर छापेमारी हुई। तीन घंटे तक तलाशी के बाद टीम कई दस्तावेज अपने साथ ले गयी है। वहीं,कटिहार जिले में हसनगंज के मुजफ्फर टोले में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम के घर की तलाशी ली गई।

सुबह 7 बजे शुरू हुई छापेमारी
सुबह 7 बजे से NIA की छापेमारी शुरू हुई जो दोपहर करीब 2:30 बजे तक चली। इसके बाद NIA की टीम पांच वाहनों में सवार होकर पटना के लिए रवाना हो गयी। इसके पहले 11 जुलाई को फुलवारीशरीफ के नया टोला से PFI और SDPI से जुड़े लोगों के अड्डों पर पटना पुलिस ने छापेमारी की थी। इस मामले में सिमी से जुड़े अतहर परवेज झारखंड से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जलालुद्दीन खां, अरमान मलिक समेत अन्य मामलों से जुड़े गजवा ए हिंद के व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।