भागलपुर:
आजादी के 75वीं वर्षगांठ को देश में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के रूप में मनाया जा रहा है। इस साल 13 से 15 अगस्त तक देश के 25 करोड़ परिवार के घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनाई गई है। इस साथ ही कई लोग तिरंगा यात्रा में निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार (Bihar) के भागलपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड की दो सदस्यीय टीम ने यहां आकर यात्रा का पूरे तरीके से मुआयना किया और कार्यक्रम के अगुवाई कर रहे लोगों को वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा है।

जय माता दी के नारे गूंजा शहर
शुक्रवार को बीजेपी नेता अरजीत सारस्वत और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह सहित कहलगांव के बीजेपी विधायक पवन यादव के नेतृत्व में जय माता दी के नारे के साथ सैंडिस कंपाउंड से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें 75 फीट का लंबा तिरंगा के साथ-साथ 75 स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में बच्चों को सजाकर यात्रा को निकाला गया। ये यात्रा सैंडिस कंपाउंड से निकलकर खलीफाबाग चौक होते हुए लाजपत पार्क में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी लोग काफी उल्लासित दिखे।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों हजार की संख्या में आम लोगों के साथ-साथ कई स्कूल के बच्चे बच्चियों सहित बीजेपी कार्यकर्ता भी थे। वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने बताया कि 75 स्वतंत्रता सेनानियों और 75 मीटर के तिरंगे के साथ निकाले गए यात्रा को वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। जमुई की विधायक ने इस मौके पर कहा कि भागलपुर पहले भी दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अपना शामिल करा चुका है और आज तीसरी बार भी यहां के लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल कराया है जिसके लिए उन्होंने यहां के लोगों को बधाई दी।
