पटना:
बिहार लोक परीक्षा आयोग (Bihar Public Examination Commission) ने 67वीं BPSC की पीटी परीक्षा (67th PT Examination) की तिथि का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 20 और 22 सितंबर को ली जाएगी। परीक्षा 2 शिफ्टों होगी। PT प्रारंभिक परीक्षा में मार्क्स परसेंटाइल के आधार पर जोड़े जाएंगे। बता दें कि बीपीएससी ने 2022 के परीक्षा कैलेंडर में 67वीं पीटी परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में लेने की बात कही थी, लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने के कारण इसी सितंबर में शिफ्ट कर दिया गया। आयोग के ऐलान के बाद तैयारी कर रहे छात्रों में खुशी है।

पेपर लीक के बाद परीक्षा कर दी गई स्थगित
बता दें कि 8 मई को बीपीएससी की परीक्षा पीटी परीक्षा में पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच अब भी जारी है। 67वीं पीटी परीक्षा में रिकॉर्ड 6 लाख 2 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में सेंटर निर्धारित करने में पहले भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। कई बार तिथि भी बढ़ानी पढ़ी थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।