logo

बिहार : जहरीली शराब से हुई 6 लोगों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

sharb3.jpg

गयाः
जिस राज्य में पूर्ण शराबबंदी है वहां से आए दिन जहरीली शराब से लोगों के मौत की खबर  आती है। बिहार में बीते कुछ महीनों में ही कई लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई है। ताजा खबर औरंगाबाद और गया से आ रही है जहां जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई है। गया 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सभी ने सोमवार शाम एक साथ शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद मौत हो गई। 

 

औरंगाबाद में भी 3 लोगों की मौत
औरंगाबाद से 3 लोगों की मौत की सूचना है। 2 लोगों की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि सभी लोगों ने सोमवार रात को मदनपुर थाना के खिरियावां में शराब पी थी। सबकी तबियत बिगड़ने लगी तो अस्पताल ले गए तब तक 3 लोगों की मौत हो गयी। 

 

गया में दो का इलाज चल रहा 
मृतकों में खिरियावां निवासी 52 वर्षीय शिव साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई निवासी अनिल शर्मा और सलैया निवासी शिक्षक संतोष साव शामिल थे।  2 लोगों का गया के शेरघाटी में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा लागू शराब बंदी कानून पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।