logo

गया : जंगल में नक्सलियों ने बिछाया था मौत का सामान, सुरक्षाबलों ने साजिश को किया नाकाम

bomb.jpg

गया:
बिहार(Bihar) के गया जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबल के जवानों (security forces personnel) ने नाकाम किया। जिले के बाराचट्‌टी प्रखंड के नागोवार गांव से 400 मीटर दूर घने जंगल से SSB और CRPF ने 10 IED बम बरामद किए हैं। बरामद सभी IED 150-200 मीटर के दायरे में लगाए गए थे। 10 IED में 6 केन बम है और 4 सिलेंडर बम हैं।


15 अगस्त की दोपहर से थी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक 29वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट हरे कृष्णा गुप्ता और 159 बटालियन CRPF के कमांडेंट कमलेश सिंह के निर्देश पर एसएसबी, बीबीपेसरा, सीआरपीएफ लुटुआ और लुटुआ थाने की पुलिस के एक संयुक्त दल ने पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों ने 15 अगस्त की दोपहर से ही कार्रवाई शुरू की थी। इसी दौरान जवानों ने 10  IED बम बरामद किए। सभी बमों को एक ही वायर से कनेक्ट किया गया था। बिजली के कोडेक्स तार पर जगह-जगह नक्सलियों ने गांठ भी दे रखे थे ताकि ब्लास्ट जबर्दस्त तरीके से हो। बम को सुरक्षाबलों ने जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। धमाका इतना तेज हुआ कि वहां 15-20 मीटर के दायरे में करीब 3-4 फीट गहरा हो गया। आसपास के पेड़ों के पत्ते गिर गये। 

रैपर को सावधानी से फोर्स ने हटाया
रैपर वाली जगह आसपास की झाड़ियों, पत्ते और प्लास्टिक के रैपर को सावधानी से फोर्स ने हटाया तो देखा कि उसके नीचे से बिजली का वायर गुजर रहा हैं और उसके नीचे आईईडी बम है। यह देखते ही फोर्स सजग हो गई और वह पूरी बारीकी से छानबीन शुरू की। छानबीन में एक-एक कर दस आईईडी बम मिले।