logo

बिहार : औरंगाबाद जिला के लडुइया पहाड़ से 162 IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

BOMB.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दरअसल, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस को लडुइया पहाड़ से भारी संख्या आईईडी बम मिला। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सुरक्षाबलों ने 13 प्रेशर IED और एक गुफा से 149 IED बम बरामद किया है। कुल 162 IED बम बरामद किया गया। जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। मालूम हो की दो दिन पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन के दौरान आईईडी बम को नष्ट किया था। जिसे नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया था। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को मुस्तैद कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंहाजरा हॉस्पिटल दुर्घटना पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दु:ख व्यक्त

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT