द फॉलोअप डेस्क
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस दौरान बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव निर्मल कुमार (2011 बैच) को स्थानांतरित कर रोहतास के सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव सहिला (2018 बैच) को स्थानांतरित कर प्राथमिक शिक्षा का निदेशक नियुक्त किया गया है।.jpeg)
इसके साथ ही, गृह विभाग ने चार पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का भी तबादला किया है। विभाग द्वारा शनिवार की देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी मनोरंजन भारती को बीसैप-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है। इनके अलावा, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो. आदिल बेलाल को बीसैप-10 का डीएसपी और राकेश रंजन को बीसैप-5 का डीएसपी नियुक्त किया गया है।