खान सर पर गंभीर आरोप ज्ञान बिंदु एकेडमी के रौशन आनंद ने भाई प्रिंस यादव की मौत को हत्या करार दिया। उन्होंने खान सर और कोल्ड स्टोर मालिक पर साजिश का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की है।
बिहार में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर सियासी घमासान। तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप, तेजस्वी यादव ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग। पढ़ें पूरी खबर
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 16 जून 2026 को होने वाले सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने नया ट्रैफिक रूट प्लान और डायवर्जन लागू किया है। जाम और परेशानी से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले भारी और हल्के वाहनों के बदले मार्ग और 'नो एंट्री' की पू
पटना में रविवार को जन सुराज ने बिहार में हुए टेंडर घोटाले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कार्रवाई में देरी होने पर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।
पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 12 साल के शासन को अमृतकाल बता रही है, लेकिन यह अमृतकाल नहीं, विषकाल है।
राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अयोध्या स्थित राम मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे और दान की राशि को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। श्रीराम के नाम पर मिलने वाला चढ़ावा और दान किसके पास पहुंच रहा है
अबूआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने रांची में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात की और मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी
बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को GI टैग मिला है। नालंदा जिले की सदियों पुरानी हस्तकरघा कला ‘बावन बूटी साड़ी’ एवं फैब्रिक को भौगोलिक संकेतक टैग मिल गया है।
नालंदा में रविवार को मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपू पलट गई। केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को AN-32 विमान हादसा हुआ। इस हादसे में बिहार के दो वीर सपूतों अग्निवीर दानिश आलम और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर विशेष वायुसेना विमान से बिहटा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने वाला है।
पटना के चर्चित ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत हो गई है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि प्रिंस ने बीती रात अत्यधिक शराब पी ली थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब पति की कथित बेवफाई से नाराज एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई।