logo

Bihar News

बाल-बाल बचे चिराग पासवान, लैंडिंग के दौरान मिट्टी में फंसा हेलीकॉप्टर का पहिया 

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से उजियारपुर के मोहद्दीनगर में जनसभा करने पहुंचे थे। यहां पर लैंडिंग के दौरान उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया।

आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, दरोगा का कान चबा गया उसका बाप

आरोपी के पिता ने थानाघ्यक्ष के कान को दांत से चबा दिया। थानाघ्यक्ष लहुलुहान हो गए। घायल थाना अध्यक्ष का इलाज हो गया है। वह फिलहाल ठीक हैं। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है। 

जिस पत्नी के कत्ल के जुर्म में 3 साल जेल में रहा पति, वो जिंदा मिली; जानें कहां का है मामला

बिहार के गोपालगंज जिले में एक पति अपनी पत्नी की हत्या के आरोप पर 3 साल से जेल में सजा में काट रहा है। जबकि जिस पत्नी की हत्या का आरोप उसपर है वह जिंदा है। केवल जिंदा ही नहीं उसकी अपनी नई दुनिया बसा ली है। उसने दूसरी शादी कर ली, उसकी एक बेटी भी है।

काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह ने भरा पर्चा, लोगों का हुजूम साथ पहुंचा

काराकाट लोकसभा सीट से पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पवन सिंह लोगों को हुजूम के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सड़क पर सौकड़ों की संख्या में पवन सिंह के समर्थकों की भीड़ नजर आई।

पवन सिंह आज काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर करेंगे नामांकन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज काराकाट से नामांकन दाखिल करेंगे। पवन सिंह आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर काराकाट से नॉमिनेशन फाइल करेंगे। इस बाबत उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है।

शिवहर का मुकाबला हुआ दिलचस्प, आनंद मोहन की पत्नी के खिलाफ मैदान में बेटा; भरा पर्चा

अब चुनावी रण में लवली आनंद के पुत्र अंशुमन आनंद की भी एंट्री हो गई है। अंशुमन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।

बिहार में चुनावी ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी और जवान की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

बिहार में 5 सीटों पर आज वोटिंग जारी है। चुनावी ड्यूटी के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। अररिया में एक जवान और सुपौल में एक पीठासीन पदाधिकारी की मौत ड्यूटी पर तैनाती के दौरान हो गयी।

कमर दर्द से परेशान तेजस्वी यादव व्हील चेयर पर आए नजर, IGIMS पहुंचकर कराई जांच

कमर दर्द से परेशान तेजस्वी यादव को बीते शाम पटना के आईजीआईएमएस ले जाया गया। जहां एमआरआई कराई गई है।

'...मुस्लिमों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए', तीसरे चरण की वोटिंग के बीच लालू यादव का बड़ा बयान 

लालू यादव ने कहा है कि मुस्लिमों को पूरा आरक्षण मिलना ही चाहिए। इसके साथ जंगलराज को लेकर भी लालू यादव ने जवाब दिया। लालू यादव ने कहा कि अमित शाह लोगों को भड़का रहे हैं। वो डर चुके हैं।

खगड़िया : सात समंदर पार इंग्लैंड से वोट देने पहुंची तेजस्विनी, कहा- एक वोट से लाया जा सकता है बदलाव 

देश में बेहतर सरकार के लिए सरकार ने हमें मतदान का अधिकार दिया है और हर व्यक्ति को चाहिए कि मतदान के दिन कहीं भी रहे वह मतदान जरूर करे।

बिहार में 5वें चरण में 82 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग, 103 ने भरा था पर्चा

कुल 103 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से 21 का पर्चा अवैध करार दिया गया है।

जेल से बाहर आए बाहुबली नेता अनंत सिंह, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्हें 15 दिन का पैरोल मिला है। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Load More