70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर एक बार फिर छात्रों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। छात्रों के इस आंदोलन को बल देने के लिए मशहूर शिक्षक खान सर भी मैदान में उतर आए हैं।
दिल्ली के बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार का सिवान इसका केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गयी है।
बिहार में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन आज, सोमवार से शुरू हो गया है। परीक्षा 1677 केंद्रों पर हो रही है और यह 25 फरवरी तक चलेगी।
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां आज चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचा। नालंदा के इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और NDA ने अपनी ताकत का एहसास कराया।
इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि 20 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद कृष्णा अल्लवारू पहली बार बिहार आयेंगे।
बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर मरीज का इलाज किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को प्रगति यात्रा के तहत भोजपुर जिले का दौरा करेंगे। यहां वे लगभग 1200 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की जान जाने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पटना के पास बिहटा में नया एयरपोर्ट बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
बिहार भाजपा के वरीय नेता व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज विश्व लीडर के रूप में नरेंद्र मोदी स्थापित हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने 476.02 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
पटना में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम समाज का एक बड़ा हिस्सा असहज महसूस कर रहा है।