बिहार में परिवहन विभाग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों से पुन: निबंधन और हाई सिक्योरिटी प्लेट के आवेदन के नाम पर पैसों की ठगी की जा रही है।
पटना में गंगा जल को प्रदूषित करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में 2 कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत डेढ़ लाख से ज्यादा लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है।
लोकसभा में मंगलवार को सांसद पप्पू यादव ने देश के सामने खड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों को उठाया।
बिहार में इस बार होली की छुट्टियों का खास असर देखा जा रहा है। इसका कारण है कि बिहार में सरकारी कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों में लगातार 3 दिन की छुट्टियां रहेंगी।
बीजेपी की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी और ट्रैक्टर में बीते रात नालन्दा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में जबरदस्त टक्कर हो गई।
अररिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गांव में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया।
गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करने वाली 18 वर्षीय प्रगति रतीलाल थहर और बिहार के नालंदा के सूरज पासवान की प्रेम कहानी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली।
बिहार के सिवान जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार के 2 मासूम भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पार्टियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में एक रिजॉर्ट में पुलिस ने छापेमारी कर 3 मशहूर डॉक्टरों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया।
बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलावानिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने 4 बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गयी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।