कांग्रेस के सीनियर नेता तारिक अनवर ने पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तुरंत तैयारी शुरू करने की सलाह दी है।
बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता एक बार फिर बहाल हो गई है। यह सदस्यता बहाली उनके लिए एक बड़ी जीत साबित हुई है।
बिहार में जमीन के दाखिल-खारिज के मामलों में अब लिपिकीय या गणितीय गलतियों का समाधान तुरंत किया जाएगा। इसे लेकर राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने एक अहम कदम उठाया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर पहुंच चुके हैं।
बिहार के सुपौल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बीपीएससी शिक्षिका ने स्कूल छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली।
आज बिहार विधानसभा सत्र का पांचवां दिन है। आज वित्त मंत्री सदन में तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई, जिसमें पहले प्रश्न काल होगा।
पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के फुलवारीशरीफ मॉड्यूल से जुड़े मो. अफरोज ने मुजफ्फरपुर स्थित विशेष कोर्ट (यूएपीए) में सरेंडर कर दिया है।
बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को कुल 66,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार रात को पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। इस हमले में 2 यात्री घायल हो गए और ट्रेन के एसी बोगी (बी-3) का शीशा भी टूट गया।
बिहार में इस समय विधानमंडल सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्षी दल सरकार को हर मुद्दे पर घेरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज शाम एक अहम बैठक बुलाई है।
बाबा बागेश्वर का बिहार आगमन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है। ऐसे में इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।
बिहार के लोगों के लिए एक शानदार खबर है। यहां जल्द ही प्रदेश के पहले अंडरग्राउंड सबवे का उद्घाटन होने जा रहा है।