logo

बरेली : टीन शेड समेत हवा में उड़े 'नन्हे मियां', गिरकर भी बच गए! देखें वायरल वीडियो

Screenshot_2026-05-14_140935.jpg

बरेली 
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कल शाम आए भीषण तूफान ने एक बार फिर कुदरत का कहर दिखाया। जिसका बयान देते हुए वीडियो हमारे पास आया है। जानकारी की मुताबिक, भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव में एक युवक टीन शेड को उड़ने से बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज हवा ने पूरे शेड समेत उसे हवा में उड़ा दिया। वीडियो में युवक जिन्हें लोग प्यार से नन्हे मियां बुलाते हैं। खुद घटना का बयान देते हुए कह रहे हैं कि हमें नहीं पता था कि हवा इतनी तेज आएगी। हम रस्सी पकड़े रहे, उसी के साथ ऊपर चले गए। 

 


सावधान! आंधी-बारिश में लापरवाही पड़ सकती है भारी
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवक बारात घर के टीन शेड को पकड़कर खड़ा था। तूफान की तेज रफ्तार लगभग 70 किमी प्रति घंटा ने शेड को उखाड़ लिया और युवक को 50 फीट तक हवा में उठा लिया। ऊंचाई से गिरने के बाद भी युवक जिंदा बचे, हालांकि हाथ-पैर में चोट आई है और उन्होंने बताया की सांस लेने में उन्हे दिक्कत हो रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि जान बच गई, वरना हादसा बहुत गंभीर हो सकता था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे मिरेकल बता रहे हैं तो कुछ मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। सावधानी का संदेश: मौसम विभाग पहले से ही आंधी-बारिश की चेतावनी दे रहा था। शादी-ब्याह या किसी भी कार्यक्रम में कमजोर टेंट/टीन शेड न लगाएं। लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

Tags - viral video news alert breaking news Bareilly news