रांची के रातु में स्थित कृषक उच्च विद्यालय में तीन छात्राओं की इतनी पिटाई की गई कि उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। एक छात्रा ने इतना अपमानित महसूस किया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कीटनाशक पी लिया।
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को उसके पड़ोसी ने रेड लाइट एरिया में ले जाकर बेच दिया, हालांकि लड़की को सही सलामत बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी ज्वाला प्रसाद ऊर्फ अभय ने नाबालिग को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कसिया रेड लाइट एरिय
लालपुर थाने में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने चतरा के हंटरगंज स्थित अपने घर में जहर खा कर जान दी है। गौरतलब है कि उनपर साल 2022 में एक लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था।
मुंबई की एक मॉडल सना को सिर्फ इसलिए दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है क्योंकि उसकी हिंदुओं के साथ दोस्ती है और उसने अपने एक हिंदू दोस्त को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे दी थी। सना का अपने दोस्त को बर्थडे विश करना गुनाह बन गया है
बीते सप्ताह शुक्रवार की शाम को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर चिरौंदी में साइंस सिटी सेंटर के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हर घर तिरंगा अभियान में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों न अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर बड़ी शान से आजादी की 76वीं सालगिरह मनायी। साल 2022 में भी यह अभियान खूब जोर-शोर से चला था।
झारखंड पुलिस इनदिनों एक्शन में है। जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी किशोर कौशल ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। बच्ची के साथ उसके निजी स्कूल में ही दुष्कर्म की कोशिश की गई है। बच्ची के परिजनों ने अनगढ़ा थाना में पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराया है।
रांची के जिला स्कूल में भीषण आग लग गई है। आग की स्थिति भयावह है। जिस वक्त आग लगी उस वक्त भारी संख्य में बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे। गनीमत रही कि बच्चों को समय पर निकाल दिया गया नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हटिया रांची रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक युवक-युवती का शव मिला है। शव देखने से लग रहा है कि 2-4 घंटे पहले ही दोनों ने खुदकुशी की है। मामला जीआरपी और आरपीएफ के अंदर का है।
राजधानी रांची में बदलती जरूरतों के हिसाब से पुलिसिंग में बदलाव की कवायद हो रही है। रांची पुलिस ने रांची में दो सिटी एसपी के पदों को सृजित किया है। यानि रांची में अब सिटी एसपी के दो पद होंगे।
अभी साहिबगंज जिले के बरहेट के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी क मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला रांची के पिठोरिया से आया है।