पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव पटना के एक हॉस्टल के कमरे में मिला। पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है और इसकी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान श्रेयम् के रूप में हुई है।
राजधानी पटना में आज सुबह एक अज्ञात वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हुई। घटना में एक 18 वर्ष की युवक की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रुप से घायल है।
बिहार में राज्य पंचायत सचिव संघ ने 4 मई को विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पटना के गर्दनीबाग में धरना दिया जाएगा।
पटना मेट्रो पूरी तरह से शुरू होने के करीब है। बाकी कॉरिडोर के लिए सुरक्षा की जांच विशेष तकनीकी टीम कर रही है। मिली खबरों के मुताबिक बाकी बचे भूतनाथ से मलाही पकड़ी सेक्शन की अंतिम जांच मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) द्वारा की जा रही है।
पटना में बेटी की शादी से ठीक पहले पिता की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेश तिवारी बताया गया है। सुरेश को ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी थी।
पटना में आज पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक अधिकारी हेमंत झा को चोट लगने की सूचना है, जबकि एक अपराधी को पैर में गोली लगी है।
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस को सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान 1.25 करोड़ की नशीली दवाएं और 35 एंटी स्नेक वेनम हाथ लगी है।
पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पटना नीट छात्रा मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को जमानत मिलने की खबर है। गौरतलब हो कि यह वही हॉस्टल है जिसमें मृत छात्रा रहती थी। हालांकि फिलहाल CBI की जांच जारी है।
पटना में भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। क्रेन से हो रहे काम के दौरान एक मजदूर स्टेशन के स्लैब के नीचे फंस गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।