रांची से सटे नारकोपी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। लोहरदगा-रांची ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन ने नीचे चला गया इसी दौरान उसका बायां हाथ कट गया। घटना के बाद बहुत देर तक घायल यात्री तड़पता रहा। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति नारकोपी का ही
लोहरदगा के भंडरा में हथियार के बल पर QR कोड से 3500 रुपये की ऑनलाइन लूट का अनोखा मामला सामने आया है। पीड़ित की मिन्नत पर लुटेरों ने 2500 रुपये वापस कर दिए। पुलिस ने कार जब्त कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
लोहरदगा में पिता ने जवान बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामला कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी पंचायत के गरभूटोली गांव की है।
लोहरदगा के मेरेले गांव में नदी में डूब रहे दोस्त की जान बचाते हुए अभिषेक कुजूर नामक युवक खुद गहरे पानी में समा गया।
लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने बाईपास सड़क निर्माण कार्य में जुटी वीकेएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के महुवाटोली स्थित साइट पर 3 राउंड गोलीबारी की और वाहनों को आग के हवाले कर द
लोहरदगा जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। नाबालिग की मां के बयान पर पुलिस ने दो लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लोहरदगा के बीएस कॉलेज रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत। पुलिस ने ट्रक जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की।
लोहरदगा शहर के व्यस्त अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब दुकान संचालक संजय खत्री ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए हथियारबंद अपराधियों का डटकर मुकाबला किया।
शहर के पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर में गुरुवार शाम बेखौफ अपराधियों ने दुकान संचालक शुभम साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शुभम साहू, पिता सुनील साहू, मूल रूप से किसको थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव का रहने वाला था।
लोहरदगा जेल में बंद विचाराधीन कैदी जाहिद पवरिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया। मामले की प्रशासनिक जांच जारी है।
लोहरदगा के कूडू थानाक्षेत्र स्थित समसीरा हायर सेकेंड्री आवासीय विद्यालय, रोचो महुआ टोली के छात्रावास में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद पुलिस की सूझबूझ और मानवीय पहल से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया। पारही डांड़ी टोली निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद परिजन श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे