जामताड़ा में पुलिस गश्त देखकर भाग रही मवेशी चोरों की बोलेरो पलटने से 2 युवकों की मौत हो गई और 3 बैल मारे गए। घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शहरजोरी के पास देर रात घटी।
बंगाल की खाड़ी में बने अति गहरे निम्न दबाव के असर से रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम बदला है। 24 घंटों में रांची में 57.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जामताड़ा के शहरबेड़ा में 'द फॉलोअप' की खबर का बड़ा असर। 13 महीनों से अधूरी पड़ी 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रशासन ने कराया शुरू।
जामताड़ा में एनजीटी की रोक के बावजूद हाथधारा पुल के पिलर के नीचे से जारी अवैध बालू खनन से पुल पर बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले इस मुख्य शॉर्टकट मार्ग को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पूरी खबर पढ़ें।
जामताड़ा के शहरबेड़ा गांव में 1 साल से 2 किमी सड़क का निर्माण अधूरा है। एंबुलेंस न पहुँचने से गर्भवती महिलाओं को खटिया पर ले जाने की मजबूरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने 'रोड नहीं, वोट नहीं' का नारा देकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
जामताड़ा साइबर पुलिस ने फर्जी APK ऐप के जरिए ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार। 13 मोबाइल और ₹2.20 लाख नकद बरामद। पढ़ें पूरी खबर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक टीम इंस्पेक्टर रामबाबू के नेतृत्व में बागडेहरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेड़िया गांव पहुंची। टीम ने चौकीदार शरद गोप के आवास पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई।
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडरो गांव में मंगलवार देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव के ही एक कुएं से 45 वर्षीय संतोष भंडारी का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक संतोष भंडारी गम्हरियाटांड़ गांव का रहने वाला था औ
आगामी त्यौहारों पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे चलाएगा 3 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें। जानिए रूट, ठहराव और समय सारणी।
जामताड़ा के बबलू रावत तमिलनाडु के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से पिछले 7 दिनों से लापता हैं। बेटी की शादी के लिए कमाने गए बबलू का सुराग न मिलने पर पीड़ित परिवार ने सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जामताड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्र
जामताड़ा के दत्तोपंत ठेंगड़ी ITI परिसर में भव्य रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन DC आलोक कुमार ने किया। मेले में 13 कंपनियों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया।