बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नीतीश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 51 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री आज समस्तीपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण करेंगे और 'जनसंवाद' के जरिए आम जनता से सीधे मुखातिब होंगे।
बिहार के पांच जिलों, भागलपुर, समस्तीपुर, सीवान, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।
नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीती शाम टहलने निकले चार युवकों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में नियमित जांच शिविर लगाकर बच्चों की पहचान पहले से ही की जा रही है। समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिम चंपारण समेत कुल 30 जिलों में भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है।
अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी 'समृद्धि यात्रा' के दूसरे चरण के दूसरे दिन दरभंगा पहुंच रहे हैं, जहां वे जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 29 जनवरी को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक पटना के 4, देशरत्न मार्ग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में दोपहर 4:30 बजे आयोजित की जाएगी।
पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना बिहटा आईआईटी अम्हारा थानाक्षेत्र राजपुर और दरियापुर गांव के बीच का बताया जा रहा है
बिहार के वैशाली जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव में एक बीपीएससी शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गोनवां पंचायत में झंडोत्तोलन के बाद उस समय भारी हंगामा हो गया, जब प्रसाद के रूप में बांटी जा रही जलेबी कम पड़ गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी 'समृद्धि यात्रा' के दूसरे चरण का आगाज करने जा रहे हैं। 16 जनवरी से शुरू हुई इस यात्रा का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, अब मुख्यमंत्री मिथिलांचल के जिलों का रुख कर रहे हैं।