प्रसव के एवज में प्रसूता के परिजनों से 10 हजार रुपये की मांग मामले में एएनएम समेत 3 नर्सों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। नर्सों को तत्काल प्रभाव से उनकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है. जबकि सरकार की ओर से प्रसव सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन अस्पताल में पहले पैसा, फिर इलाज जैसी