झारखंड NHM में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों की भर्ती जांच के घेरे में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समिति की जांच में 156 चयनित अभ्यर्थियों में से 150 अयोग्य पाए गए हैं, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
NHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर CMO ने रोक लगा दी है। बताते चलें कि, 20 जून 2025 को NHM पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।