नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर उपजे विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा।
तेलंगाना विधानसभा ने शिक्षा, नौकरियों और स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों (OBC) के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण देने वाले 2 अहम विधेयक पारित किए हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस अभियान को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (SOG) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
एलन मस्क की कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) के AI प्लेटफॉर्म की Grok 3 (ग्रोक थ्री) चैटबॉट ने बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है।
आज के समय में जहां हर चीज़ पर संदेह किया जाता है, वहीं जबलपुर में एक ऐसी दुकान है जो पूरी तरह से विश्वास और ईमानदारी पर आधारित है।
संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग (UNCSW69) ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें वर्किंग वुमेन्स फोरम (WWF) और इंडियन कोऑपरेटिव नेटवर्क फॉर वुमन (ICNW) की यात्रा को प्रस्तुत किया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां रसोइया, मोची, दर्जी, नाई, धोबी, पेंटर, बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, माली, वेल्डर, चार्ज मैकेनिक और एमपी अटेंडेंट ट्रेड में की जाएंगी।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। वैश्विक व्यापार को लेकर तनाव बढ़ने के बीच FPI ने मार्च के पहले पखवाड़े में स्थानीय शेयर बाजारों से 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाली है।
उत्तरी मैसेडोनिया के पूर्वी शहर कोचानी में रविवार (16 मार्च, 2025) तड़के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 51 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 अन्य घायल हो गए।
शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 92,455 रुपये प्रति 10 ग्राम (कर सहित) तक पहुंच गई, जो शुक्रवार की तुलना में करीब 855 रुपये ज्यादा है। महाराष्ट्र के नासिक और जलगांव के व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।
आग लगने के बाद पूरे वार्ड में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और वार्ड बॉयज ने फायर सेफ्टी ट्रेनिंग का उपयोग करते हुए तेजी से मरीजों को बाहर निकाला।
मुंबई की पवई पुलिस ने हीरानंदानी इलाके में स्थित एक होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।