मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमते आवारा कुत्ते का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि अस्पताल के समीप स्थित उत्तम हॉस्पिटल में प्रसव हुआ था।