साइबर क्राइम के गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने 3 कुख्यात साइबर अपराधियों को रंगेहाथों दबोचा है।