झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज नामकुम बगीचा में सफलतापूर्वक समापन हुआ।
राष्ट्रीय पत्रिका जन सरोकार की ओर से आज रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन के संस्थापक नदीम खान को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर जानकारी ली।
130वें संविधान संशोधन को लेकर जहां देश भर में सियासी सरगर्मी तेज है, वहीं झारखंड में जनता दल (यूनाइटेड) ने इसका समर्थन करते हुए इसे "समय की मांग" बताया है।
स्वर्गीय शिबू सोरेन के सामाजिक, पर्यावरणीय और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्र के सम्मुख लाने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति ने एक महत्वपूर्ण अभियान की घोषणा की है।
विधायक उमाकांत की पहल से बोकारो की अचन देवी को पेंशन का रास्ता साफ, कांग्रेस नेत्री ने उठाया था मामला बोकारो: चंदनकियारी प्रखंड के बड़जोर गांव की निवासी अचन देवी को आखिरकार पेंशन योजना का लाभ मिलने की राह खुल गई है।
बिहार में लोकतांत्रिक जागरूकता को लेकर चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह भी नजर आए। इस अवसर पर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए यात्रा के अनुभव को यादगार और प्रेरणाद
पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह कार्रवाई सद्दीक मंजिल चौक के पास की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने मौके से 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
ऑपरेशन “AAHT” (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा मानव और बाल तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया गया। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्यरत है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) द्वारा आगामी 27 अगस्त 2025 को पुराना विधानसभा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
झारखंड के नौजवानों को अपना सपना बड़ा करना होगा। हमें शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना होगा। हमें शिक्षा और रोजगार जैसे पहलुओं पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।
पोडैयाहाट से कांग्रेस विधायक एवं झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि आगामी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को झारखंड विधानसभा के भीतर और बाहर 130वें संविधान संशोधन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के विधा