केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बीसीसीएल के एक रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपए घूस लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
गुमला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत महूगांव टंगराटोली गांव में बीते रात को खाना खाने के दौरान मिट्टी का दिवाल गिरने से 45 वर्षीय लीचा उरांव की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
गिरिडीह जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां गांडेय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राधास्वामी संगठन के रहे प्रदेश उपाध्यक्ष समीम अख्तर को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
करमा पर्व से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को इस महीने की सौगात दे दी है। दरअसल मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सिमडेगा जिला में लाभुकों को करमा पर्व के पूर्व अगस्त महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "यू टर्न सरकार! 'लौट कर बुद्धू घर को आए' वाली कहावत हेमंत सरकार पर पूरी तरह लागू होती है।"
जिले में नई शराब दुकानों की शुरुआत से पहले ही विरोध तेज हो गया है। खासकर हरिहरगंज प्रखंड के पथरा गांव और शहर के बेलवाटिका चौक पर स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित दुकानों का कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सामाजिक ताने-बाने पर बुरा असर पड़ेगा
सूर्या हांसदा केस में अब मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। आजसू की तरफ़ से संजय मेहता ने आयोग में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता के आवेदन पर आयोग ने संज्ञान लिया था।
करमा पर्व के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची ज़िले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि दी गई है।
गिरिडीह में जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित मेट्रोस गली में एक दंपति ने फांसी लगा ली। इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
गिरिडीह में जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित मेट्रोस गली में एक दंपति ने फांसी लगा ली। इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिला।
झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी इंडियन पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर रवाना हुए।