झारखंड, सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति मिली
झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अधीन कार्यरत लगभग 7000 मानव दिवस कर्मियों की उपेक्षा और शोषण को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने निगम प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है।
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
सीयूजे के रसायन विज्ञान विभाग में तीन नए क्लबों का उद्घाटन किया गया। तीन क्लब, 'रसायनिक बंधन', 'सोशल मीडिया क्लब' और 'लिटरेरी क्लब' का उद्घाटन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और आईक्यूएसी निदेशक, प्रो आर के डे द्वारा किया गया।
बुधवार को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, कैबिनेट की बैठक में भी नियमावली पर विचार-विमर्श संभव
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के शिक्षा विभाग द्वारा “आईसीटी सक्षम शोध तकनीक” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू, नेपाल के प्रतिष्ठित प्रोफेसर, डॉ दीर्घ राज जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली।
गिरिडीह के चेताडीह मातृ-शिशु इकाई केंद्र के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पेशराबाहियार निवासी मुताज़ा अंसारी नहाने के लिए गड्ढेनुमा तालाब में गया था, लेकिन इस दौरान वह डूब गया।
जमशेदपुर के आदित्यपुर फेज-2 स्थित प्लास्टिक ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री अंजनी प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गयी। घटना के दौरान प्लांट में प्लास्टिक ग्लास बनाने के रॉ मैटेरियल होने के कारण आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित एक घर से सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाएं और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है।
गिरिडीह निदेशक प्रमुख डॉ सन्याल ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की है।
ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह राजधानी रांची में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की जा रही है।