JTET के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा 11 अक्टूबर को कराने की तैयारी है। JAC ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की पूरी प्रस्तावित टाइमलाइन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है।
झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। परिषद ने अभ्यर्थियों की मांग और प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।