JMM की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक शुरू हो गयी है। सीएम हेमंत सोरेन इसे संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि ये बैठक सीएम सोरेन के आवास पर हो रही है।
झारखंड में हेमंत सरकार ने निजि विवि अधिनियम को अधिसूचित कर दिया है। इससे अब राज्य में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना काफी आसान हो गया है। इसके लिए केवल कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
झारखंड नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश के बाद राज्य के विभिन्न केंद्रीय संस्थानों से बकाया टैक्स की वसूली की जाएगी। बता दें कि इसके अंतर्गत CCL, BCCL, पोस्ट ऑफिस, सेल और रेलवे आदि आते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई।
झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। इसी कड़ी में आज सभी 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। इसकी जानकारी शुक्रवार 6 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई।
हेमंत कैबिनेट के विस्तार के बाद आज मंत्रियों के बीच विभाग भी बांट दिये गए। इस दौरान हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ।
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार एक्शन में नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सोरेन सरकार का बुलडोजर जमकर गरजा। इस दौरान आदित्यपुर में मुख्य सड़क और सर्विस लेन का अतिक्रमण कर बनायी गयीं अस्थायी दुकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चला।
झारखंड में गुरूवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शुक्रवार को हेमंत कैबिनेट की बैठक रखी गई है। यह बैठक 06 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
राजद से गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव को हेमंत कैबिनेट में जगह मिली। झारखंड मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर जिला राजद अध्यक्ष ने संजय प्रसाद यादव को बधाई दी।
झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार बनने के बाद गुरूवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बार मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को मौका दिया है।
ईडी की ओर से दायर केस में सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। मिली खबर के के मुताबिक MP-MLA कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक लगा दी गयी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक सुरेश पासवान ने मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।