ईडी ने फिर जमीन घोटाला मामले में रांची सहित कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। जानकारी के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है।
इसी कड़ी में इसी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए 2024-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस कॉलेज में 18 अप्रैल से नामांकन के लिए आवेदन लिये जायेंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से क्षेत्र की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
JEE मेन परीक्षा खत्म होने के महज 2 दिन बाद JEE आंसर की जारी कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए, एनटीए ने आज सीयूईटी पीजी 2024 परिणाम भी घोषित कर दिया है।
अब सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों की परीक्षाओं में हिंदी में भी प्रश्न पूछे जायेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने यह निर्देश बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी समेत सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों को दिया है।
अवैध खनन मामले में ED ने NGT में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे में ईडी ने बताया है कि पंकज मिश्रा ने ही 100 करोड़ के खनन किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, कक्षा 11वीं और 12वीं में एमसीक्यू/केस-आधारित प्रश्न, स्रोत-आधारित एकीकृत प्रश्न या किसी अन्य प्रकार के योग्यता-केंद्रित प्रश्नों की संख्या 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। इस भर्ती के माध्यम से गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड 12 हजार 472 रिक्त पदों को भरेगा।
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव गुरुवार को भी ईडी कार्यालय पहुंचे। जमीन से जुड़े मामले में ईडी, योगेंद्र साव से पूछताछ कर रही है।
इस भर्ती में टेक्निशियन ग्रेड-I पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि तकनीशियन ग्रेड-III पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
फाइनल वर्ष एमबीबीएस में सर्जरी, मेडिसिन और गायनोकोलॉजी विषय 18 महीने के होंगे। पहले वर्ष एमबीबीएस छात्रों को अब 1,521 घंटे यानी 39 हफ्ते पढ़ाई करनी होगी। इलेक्टिव परीक्षा यानी शोध विषय के लिए छात्रों को 1 माह का अतिरिक्त समय मिलेगा।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव बुधवार की सुबह ईडी दफ्तर पहुंच गए।
लैंड स्कैम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध ईडी शनिवार यानि आज ईडी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।