राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अपने परिवार के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुँची। मथुरा में अपने आखिरी दिन सुबह करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने वृंदावन के रेडिसन होटल से दानघाटी मंदिर का रुख किया और गिरिराज जी के दर्शन किए।