दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर प्रशांत कुमार का मानवीय और आत्मीय रूप देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वे बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे सहजता से बातचीत की।
पलामू के छतरपुर में SDPO प्रशांत कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई और करियर के प्रति जागरूक किया।