अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड शुभ मुहूर्त निकाला गया है। इसी 84 सेकेंड में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर ली जायेगी।
गुलाम अहमद मीर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अविनाश पांडेय को झारखंड के प्रभार से हटाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
धनबाद के झारिया थानाक्षेत्र के उषा टॉकीज के पास स्थित एक बोरा गोदाम में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई।
एसीबी टीम ने विष्णुगढ़ थाने के एएसआई मनोज कुमार को 6000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सिर्फ 1 रुपया सैलरी लेनेवाले AAP के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की 35 करोड़ की संपति को ED ने अटैच यानी कुर्क किया है। माजरा पर बैंक से लिये गये कर्ज की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।
प्रदेश बीजेपी महामंत्री औऱ राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी, दलित और पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगाया।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्मी गलियारों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि 56 वर्षीय अरबाज जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है।
राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों के आश्रितों को थर्ड और फोर्थ ग्रेड की सरकारी नौकरी में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला लिया है। इसके लिए बुधवार को झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 को बहुमत के साथ पारित कराया गया।
गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में आये दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस हथियार से अमन सिंह की हत्या, उस हथियार को राशन की थैली में छिपा कर जेल में मंगवाया गया था।
उपन्यास 'अलविदा लाल सलाम' का लोकार्पण करते हुए बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रशासनिक के साथ साहित्यिक प्रयास भी जरूरी हैं।
टीम ने धनबाद जिले के लोयाबाद थाना के ASI को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI का नाम मनोज मिश्रा है।
धनबाद जेल में 3 दिसंबर को गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड के बाद जांच के लिए गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट में जेल की सुरक्षा में बरती गयी लापरवाही का उल्लेख किया है।